Balrampur News: सावन में पूरे माह विभूतिनाथ मंदिर में चलेगा भंडारा
बलरामपुर, अगस्त 4 -- Balrampur News: महराजगंज तराई। तुलसीपुर विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं प्रशासक प्रवीण सिंह विक्की ने सावन माह के अवसर पर विभूतिनाथ मंदिर परिसर में पूरे माह विशाल भंडारे का आयोजन कराया है। उन्होंने बताया कि सावन मेले के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद स्वरूप भोजन की व्यवस्था रहेगी। भंडारे का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए आने वाला कोई भी श्रद्धालु भूखे पेट वापस न लौटे। इस पहल की क्षेत्रीय लोगों और श्रद्धालुओं ने सराहना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.