बलरामपुर, अगस्त 17 -- Balrampur News: श्रीदत्तगंज, संवाददाता। सावन माह के अवसर पर सोमवार को ग्राम चमरूपुर स्थित राजिंदर चौराहा सरयू नहर पर आल्हा गायन का भव्य आयोजन किया गया। लगातार बारिश के चलते पूर्व निर्धारित तिथि पर स्थगित कार्यक्रम सोमवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। आल्हा-ऊदल की वीरगाथाओं ने देर रात तक ग्रामीणों को बांधे रखा। चमरूपुर में आयोजित आल्हा कार्यक्रम की शुरुआत गायक राजू ने की। उन्होंने जैसे ही वीरगाथा की पंक्तियां प्रस्तुत कीं, पंडाल तालियों और जयकारों से गूंज उठा। हनुमान, चिन्नू और अबरार ने ढोलक, झाल व हारमोनियम से संगत कर माहौल को जीवंत बना दिया। अहरौला नगवा से आए गायक दल ने आल्हा-ऊदल की वीरता, युद्ध कौशल और शौर्य की गाथाएं सुनाईं। यह भी पढ़ें- Balrampur News: सावन में गूंजी आल्हा की वीरगाथा, तालियों से गूंजा चमर...