बलरामपुर, जुलाई 29 -- Balrampur News: तुलसीपुर। नगर पंचायत क्षेत्र के रामलीला पोखरा के पास सार्वजनिक शौचालय न होने से लोग खुले में शौच करने को मजबूर हैं। पोखरे के पूर्वी हिस्से में फैली गंदगी से आसपास के निवासियों को भारी परेशानी हो रही है। काशीराम आवासीय कॉलोनी के लोगों को सबसे अधिक दिक्कत झेलनी पड़ रही है। बदबू और अस्वच्छ वातावरण के कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जल्द सार्वजनिक शौचालय निर्माण कराने की मांग उठाई है। यह भी पढ़ें- Pakur News: बेकार पड़ा है डाकबंगला परिसर में बना शौचालय

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...