Balrampur News: सार्वजनिक शौचालयों का अभाव, महिलाओं के सम्मान पर संकट
बलरामपुर, नवम्बर 3 -- Balrampur News: उतरौला, संवाददाता। महिला सम्मान और स्वच्छता के दावों के बीच उतरौला नगर में सार्वजनिक शौचालयों की कमी महिलाओं के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। बाजार, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर प्रसाधन की समुचित व्यवस्था न होने से दूर-दराज से आने वाली महिलाओं को काफी असुविधा और शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है। नगर वासियों ने बताया कि अंबेडकर चौराहे और श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। यहां से विभिन्न मार्गों के लिए वाहन भी संचालित होते हैं, लेकिन महिलाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं है। यही हाल प्रमुख बैंक शाखाओं, पचपेड़वा मार्ग, तुलसीपुर मार्ग और निबंधन कार्यालय के आसपास है। हैरानी की बात है कि नगर पालिका की ओर से लाखों रुपये खर्च कर खरीदे गए मोबाइल टॉयलेट भी उपयोग में नहीं आ रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.