Balrampur News: सामान गिरने से जागी महिला का शोर सुनकर ग्रामीणों ने चोर को धर दबोचा
बलरामपुर, अक्टूबर 15 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के जनुका बारम गांव में घर से ऑटोमेटिक स्टेबलाइजर चोरी कर भाग रहे युवक को ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को बरामद स्टेबलाइजर के साथ कोतवाली ले गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित निरंकार शर्मा पुत्र ओमकार शर्मा के मुताबिक, 13 और 14 अक्टूबर की मध्यरात्रि करीब 11 बजे परिवार के लोग खाना खाने के बाद सो रहे थे। इसी दौरान सामान गिरने की आवाज सुनकर उनकी पत्नी रुबी शर्मा की नींद खुल गई। उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति घर में घुसकर बरामदे में रखा स्टेबलाइजर लेकर भाग रहा है। शोर मचाने पर निरंकार शर्मा भी जाग गए और आरोपी के पीछे दौड़े।पकड़े जाने के डर से आरोपी स्टेबलाइजर को मुख्य दरवाजे के पास छोड़क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.