Balrampur News: सामाजिक बुराइयों के बहिष्कार का लिया संकल्प
बलरामपुर, जुलाई 26 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। भगवतीगंज स्थित चीनी मिल परिसर के पास आयोजित चौरसिया समाज की बैठक में बदलते सामाजिक परिवेश और पारिवारिक मूल्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. बीआर चौरसिया ने कहा कि दूसरों की खुशी में खुश होना और दु:ख में संवेदनशील होना ही सच्ची मानवता का परिचायक है। उन्होंने चिंता जताई कि आज लोग संसाधनों से समृद्ध होते हुए भी संवेदनाओं से दूर होते जा रहे हैं। बैठक में दीपनारायण चौरसिया, हरिप्रसाद चौरसिया, सुबोध चौरसिया और संगठन अध्यक्ष गणेश चौरसिया ने समाज में आपसी भाईचारा, पारिवारिक एकता और सामाजिक सहभागिता को मजबूत बनाने पर जोर दिया। कोषाध्यक्ष अनिल चौरसिया ने नागपंचमी को चौरसिया दिवस के रूप में धूमधाम से मनाने का प्रस्ताव रखा। राहुल चौरसिया ने बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.