Balrampur News: साइबर ठगों के शिकार पीड़ित के खाते से 20,767 रुपए वापस कराए
बलरामपुर, अगस्त 14 -- Balrampur News: बलरामपुर। उतरौला कोतवाली पुलिस की साइबर हेल्पडेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी की शिकार महिला के 20,767 रुपये वापस करा दिए। मधुपुर गांव निवासी सीमा तिवारी ने छह जुलाई को गलती से एक एपीके फाइल डाउनलोड कर ली थी। इसके बाद उनका मोबाइल हैक कर खाते से 24,768 रुपये निकाल लिए गए। ठगी की जानकारी होने पर पीड़िता ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही साइबर हेल्पडेस्क ने संबंधित बैंक से समन्वय कर 20,767 रुपये की रकम को आरोपी के दो बैंक खातों में होल्ड कराया। सीजेएम न्यायालय के आदेश के बाद बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय कर आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद 20,767 रुपये पीड़िता के खाते में वापस करा दिए गए। रकम वापस मिलने पर पीड़िता ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.