बलरामपुर, अगस्त 18 -- Balrampur News: बलरामपुर। श्रीदत्तगंज थाना पुलिस की साइबर हेल्पडेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड के दो मामलों में पीड़ितों के कुल 70 हजार रुपये वापस कराए। पहले मामले में पिपरी कोल्हुई निवासी अली हुसैन से फेसबुक पर दोस्त के नाम से फर्जी खाता बनाकर 30 हजार रुपये ठगे गए थे। पुलिस ने 20 हजार रुपये होल्ड कराकर न्यायालय के आदेश के बाद खाते में वापस कराए। दूसरे मामले में किटुरा निवासी शाकिर अली के 50 हजार रुपये पेटीएम के माध्यम से भेजे जाने के बावजूद खाते में नहीं पहुंचे थे। साइबर हेल्पडेस्क ने रकम होल्ड कराकर न्यायालय के आदेश के बाद पूरी धनराशि वापस करा दिया गया। रुपये वापस मिलने पर दोनों पीड़ितों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। कार्रवाई में थानाध्यक्ष अविरल शुक्ला, साइबर हेल्पडेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक...