बलरामपुर, अगस्त 3 -- Balrampur News: सादुल्लाहनगर, संवाददाता। थाना सादुल्लाहनगर पुलिस और साइबर हेल्पडेस्क की सक्रियता से साइबर ठगी के शिकार युवक को बड़ी राहत मिली है। पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूरी कर ठगी गई धनराशि में से 48238 रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दिए। ग्राम छितलूपुर निवासी सतीश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 13 अप्रैल 2026 को लकड़ी खरीदने के नाम पर एक अज्ञात व्यक्ति के झांसे में आकर उन्होंने अपने एचडीएफसी बैंक खाते से 50 हजार रुपये भेज दिए थे। रुपये मिलने के बाद आरोपी ने न तो लकड़ी उपलब्ध कराई और न ही रकम वापस की। शिकायत राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज होने के बाद थाना पुलिस और बैंक अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खाते में उपलब्ध 48238 रुपये होल्ड करा दिए। यह भी पढ़ें- Unnao News: ठगी के 20 हजार र...