Balrampur News: साइकिल सवार को बचाने में पलटी पिकअप, बाल-बाल बचा चालक
बलरामपुर, अगस्त 14 -- Balrampur News: हर्रैया सतघरवा, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के चौधरीडीह स्थित श्री रामदास त्रिपाठी इंटर कॉलेज के पास सिरसिया-तुलसीपुर मार्ग पर तेज रफ्तार टमाटर लदी पिकअप अचानक सामने आए साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप चालक बाल-बाल बच गया। दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पिकअप घोसियाना बहराइच निवासी चालक गुड्डू ने बताया कि वह पिकअप में टमाटर लादकर घोसियाना से तुलसीपुर मंडी जा रहा था। कॉलेज के पास अचानक एक साइकिल सवार सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद चालक किसी तरह वाहन से बाहर निकला और सुरक्षित बच गया। पिकअप पलटने से उसमें लदे टमाटर सड़क पर बिखर गए। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.