Balrampur News: सांसद निधि से बना पुल पहली बारिश में ढहा, ग्रामीणों में रोष
बलरामपुर, जुलाई 18 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। विकास के दावों और करोड़ों रुपये की योजनाओं के बीच तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के सहियापुर व धर्मपुर गांव के ग्रामीण आज भी एक मजबूत पुल के लिए तरस रहे हैं। आजादी के करीब आठ दशक बाद भी पहाड़ी ककरहा नाला पर स्थायी पुल न बनने से हर बरसात में दोनों गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट जाता है। सबसे विडंबना यह है कि सांसद निधि से निर्मित पुलिया भी पहली ही बारिश की मार नहीं झेल सकी और ढह गई, जिससे ग्रामीणों की उम्मीदें भी मलबे में दब गईं। बरसात शुरू होते ही ककरहा नाला उफान पर आ जाता है। ऐसे में ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, किसानों और मरीजों को जान जोखिम में डालकर नाला पार करना पड़ता है। कई बार घंटों तक लोगों को पानी उतरने का इंतजार करना पड़ता है, जिससे रोजमर्रा का जीवन प्रभावित होता है। ग्रामीणों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.