Balrampur News: सांप के काटने से चाय दुकानदार की मौत
बलरामपुर, अगस्त 28 -- Balrampur News: गैसड़ी/बलरामपुर, संवाददाता। जरवा थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी छठी राम पुत्र घिर्रे की सांप के काटने से मौत हो गई। वह पहलवानपुर तिराहे पर चाय की दुकान संचालित कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। अचानक हुई उनकी मौत से पत्नी और नौ बच्चों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार, बीती शाम करीब छह बजे छठी राम अपनी चाय की दुकान के पीछे पेशाब करने गए थे। इसी दौरान किसी सांप ने उन्हें काट लिया। सांप के डसने के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें निजी वाहन से तुलसीपुर स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। जिला मुख्यालय पहुंचने के बाद उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। ग्राम प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.