Balrampur News: सवारी बनकर आया युवक सीएनजी ऑटो लेकर हुआ फरार, चालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
बलरामपुर, जुलाई 27 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के उतरौला क्षेत्र में सवारी बनकर आए एक अज्ञात युवक द्वारा सीएनजी ऑटो चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। चालक के कुछ देर के लिए लघुशंका करने उतरते ही युवक चाबी लगी ऑटो लेकर फरार हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी वाहन का पता नहीं चलने पर पीड़ित ने कोतवाली उतरौला में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोंडा जिले के थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शेखापुरवा निवासी रामपाल पुत्र नानबच्चा पेशे से ऑटो चालक हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 जुलाई 2026 को वह अपने सीएनजी ऑटो (संख्या UP43 CT 7096) से सवारियां लेकर उतरौला के फक्कड़दास चौराहे तक आए थे। सवारियों को उतारने के बाद वह वापस गोंडा लौट रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात युवक ने गोंडा जाने के लिए ऑटो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.