Balrampur News: सर्पदंश से दुकानदार की मौत
बलरामपुर, अगस्त 29 -- Balrampur News: गैसड़ी, संवाददाता। थाना जरवा क्षेत्र के चैनपुर निवासी छठी राम पुत्र घिर्रे की शुक्रवार को सर्पदंश से मौत हो गई। बताया जाता है कि छठीराम पहलवानपुर तिराहे पर चाय की दुकान चलाकर पत्नी और नौ बच्चों समेत परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहींपरिजनों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब छह बजे छठी राम चाय की दुकान के पीछे पेशाब करने गए थे। इसी दौरान उन्हें जहरीले सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर स्थानीय लोग उन्हें निजी वाहन से सीएचसी तुलसीपुर ले गए। यह भी पढ़ें- परचून दुकानदार युवक की सर्पदंश से मौत प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला मुख्यालय के लिए रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.