Balrampur News: सर्पदंश से ग्रामीण की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बलरामपुर, अगस्त 20 -- Balrampur News: ललिया, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के छेदीपुरवा गांव में रविवार रात जहरीले सांप के डसने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि छेदीपुरवा निवासी धनीराम यादव रविवार रात घर के सामने चारपाई पर सो रहे थे। रात करीब 12 बजे चारपाई पर चढ़े जहरीले सांप ने उनके दाहिने पैर में डस लिया। सर्पदंश का एहसास होते ही उनकी नींद खुल गई। उन्होंने बिस्तर समेटकर सांप को चारपाई से नीचे फेंक दिया, लेकिन अंधेरा होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। धनीराम ने घटना की जानकारी पत्नी सुरसती और बच्चों को दी। परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा ले गए। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.