Balrampur News: सरलता और मधुरता से ही सुखमय होता है जीवन: डॉ. चौरसिया
बलरामपुर, अगस्त 29 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जीवन को जितना सरलता, प्रसन्नता और मधुरता के साथ जिया जाए, उतना ही वह सुखद और लाभकारी होता है। यह विचार वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. बीआर चौरसिया ने रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर काली माता मंदिर, कटरा शंकरनगर में आयोजित चौरसिया समाज की साप्ताहिक बैठक में व्यक्त किए। डॉ. चौरसिया ने समाज के सभी सदस्यों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्तमान दौर में लोग सरल और मधुर जीवनशैली के बजाय जटिलता एवं कटुता के आदी होते जा रहे हैं। जीवन में बढ़ती जटिलता व्यक्ति को क्रोध और अहंकार की ओर ले जाती है, जिससे वह शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकारों से घिर जाता है। राजीव चौरसिया ने कहा कि सुखमय सामाजिक जीवन के लिए आपसी मनमुटाव दूर कर प्रेम और भाईचारे की भावना बनाए रखना जरूरी है। डॉ. संजीव चौरसिया ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.