बलरामपुर, जुलाई 14 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। टीटू वर्ल्ड स्कूल तुलसीपुर के निदेशक सिद्धांत सिंह सिद्धू ने समाज सेवा के संकल्प के साथ सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाने की घोषणा की। पूर्व वन राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन सलिल सिंह टीटू के पुत्र सिद्धांत सिंह ने स्थानीय एमडीएस रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में जन सहयोग के लिए लोगों को प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन व्यापार मंडल के महामंत्री रूप चंद्र गुप्ता ने किया। सिद्धांत सिंह सिद्धू ने शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक समरसता को अपनी प्राथमिकता बताते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के लिए जनसहयोग का आह्वान किया। उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न बुद्धिजीवियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि समाज के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए...