Balrampur News: समाज के सहयोग और उत्थान से ही होगा सर्वांगीण विकास
बलरामपुर, अगस्त 8 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। देवरिया अर्जुन में चौरसिया समाज की ओर से सामाजिक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में सामाजिक सहयोग व समाज के उत्थान को लेकर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. बीआर चौरसिया ने कहा कि व्यक्ति कितना भी आगे बढ़ जाए, वह अपने परिवार और समाज से बड़ा नहीं हो सकता। समाज से दूरी बनाने की धारणा उचित नहीं है। समय के साथ धन-संपत्ति सहित सब कुछ पीछे छूट जाता है, जबकि व्यक्ति के अच्छे कार्य ही याद रहते हैं। ईश्वर ने यदि किसी जरूरतमंद और बेसहारा की मदद करने योग्य बनाया है तो उसका सहारा जरूर बनना चाहिए। सहायक अध्यापक केके चौरसिया ने कहा कि सामाजिक विकास में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। शिक्षकों को स्वयं अनुशासित रहकर बच्चों को अनुशासन और ज्ञान की सीख देनी चाहिए। जगन्न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.