बलरामपुर, अगस्त 3 -- Balrampur News: तुलसीपुर। उमस भरी गर्मी और बरसात से राहत दिलाने के उद्देश्य से समाजसेवी सिद्धांत सिंह सूर्यवंशी ने मथुरा बाजार व शिवपुरा क्षेत्र में ठेला लगाकर आजीविका चलाने वाले दुकानदारों को सैकड़ों छाते वितरित किए। छाता पाकर दुकानदारों ने खुशी जताते हुए कहा कि इससे तेज धूप और बारिश दोनों से राहत मिलेगी साथ ही उनका सामान भी सुरक्षित रहेगा। लोगों ने सिद्धांत सिंह के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सिद्धांत सिंह ने कहा कि छोटे दुकानदारों की समस्याओं को समझकर उनकी सहायता करना समाज सेवा का महत्वपूर्ण दायित्व है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...