बलरामपुर, जुलाई 4 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के खम्भौवा गांव में मारपीट के दर्ज मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाते हुए पीड़ित पक्ष को सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव खम्भौवा-विशुनपुर निवासी हसीबुर्रहमान उर्फ राजाबाबू पुत्र अता हुसैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 मई को गांव में पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ मारपीट हुई थी। इस मामले में कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज है। इसी मुकदमे को वापस लेने के लिए विपक्षी पक्ष लगातार दबाव बना रहा है। पीड़ित के अनुसार 30 जून को आरोपी हलीम उर्फ अलीम ने उसके भाई शहजाद की इंस्टाग्राम आईडी पर वॉयस मैसेज भेजकर समझौता न करने पर जान से मारने ...