बलरामपुर, जुलाई 14 -- Balrampur News: तुलसीपुर। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर की सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। थाना मोड़ पर सुबह उठाया जाने वाला कूड़ा दोपहर तक सड़कों पर पड़ा रहने से बदबू फैल रही है। व्यापारी राधेश्याम कौशल ने आरोप लगाया कि पहले उनकी दुकान के सामने कूड़ा डंप किया जाता था, विरोध के बाद उसे हटाया गया, लेकिन नगर पंचायत की कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ। व्यापारी दिलीप कुमार गुप्ता, अमित कसौधन, बाबुल चक्रवर्ती और श्याम बिहारी अग्रहरि ने नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा कूड़ा निस्तारण की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Purnia News: दुकानों के आगे जमा कचरे की सड़ांध से व्यवसायी परेशान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...