Balrampur News: सफाई के नाम पर 72 हजार खर्च, फिर भी गंदगी से पटी मंडी
बलरामपुर, नवम्बर 3 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। किसानों की सुविधा के लिए बनाई गई भगवतीगंज स्थित मंडी समिति खुद बदहाली का शिकार है। सफाई के नाम पर 72 हजार रुपये का ठेका दिए जाने के बावजूद मंडी परिसर में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा है। दुकानों और किसानों के लिए बने चबूतरों पर अवैध कब्जे हैं तो शौचालयों में पानी तक उपलब्ध नहीं है। मंगलवार को मंडी समिति का निरीक्षण करने पहुंचे अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संदीप केला के सामने अव्यवस्थाओं की पोल खुल गई। इस पर उन्होंने मंडी सचिव विनय सोनकर व मंडी निरीक्षक को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंडी परिसर में जगह-जगह कूड़े के ढेर व गंदगी मिली। इससे उठ रही दुर्गंध के कारण किसानों, व्यापारियों व अन्य लोगों को परेशानी हो रही है। एडीएम न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.