Balrampur News: सफाई अभियान चलाकर बांटी गई दवा किट
बलरामपुर, जुलाई 16 -- Balrampur News: ललिया, संवाददाता। विकासखंड हरैया सतघरवा के ग्राम इटैहिया में हेंगहा नाले का जल प्रवाह सुचारु होने के बाद जलभराव की समस्या पूरी तरह समाप्त हो गई है। इससे गांव में आवागमन सामान्य हो गया है। जलभराव खत्म होने के बाद पंचायती राज विभाग ने विशेष सफाई अभियान चलाकर नालियों की सफाई, कचरा निस्तारण और प्रभावित क्षेत्रों की स्वच्छता सुनिश्चित कराई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और संचारी रोगों से बचाव के लिए दवा किट वितरित की। स्वास्थ्य कर्मियों ने स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने, पानी उबालकर पीने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा बुखार, दस्त या उल्टी जैसे लक्षण होने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी। प्रशासन ने गांव में जलनिकासी, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं की निय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.