Balrampur News: सफाईकर्मियों से अवैध वसूली के आरोपों की जांच शुरू
बलरामपुर, जुलाई 25 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। सफाईकर्मियों से कथित अवैध धन उगाही और वेतन सूची में नाम शामिल करने के नाम पर धन मांगने की शिकायत के मामले में खंड विकास अधिकारी कार्यालय ने जांच शुरू कर दी है। बीडीओ कार्यालय से पत्र जारी कर सफाईकर्मी के शिकायत की जांच को लेकर एक समिति गठित की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सफाई कर्मचारियों से प्रति माह 500 रुपये की अवैध वसूली की जा रही है। जांच समिति ने शिकायतकर्ता से आरोपों के समर्थन में सात बिंदुओं पर साक्ष्य उपलब्ध कराने को कहा है। इनमें संबंधित कर्मचारियों के नाम व पद, तिथिवार धनराशि का विवरण, प्रत्यक्षदर्शी गवाह, ऑडियो-वीडियो या फोटो, व्हाट्सएप चैट, कॉल रिकॉर्डिंग, लिखित बयान तथा सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) की कथित संलिप्तता से जुड़े साक्ष्य शामिल हैं। बीडीओ ने स्पष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.