Balrampur News: सपा ने मृतक धनराज मौर्य के परिजनों को दी एक लाख की सहायता
बलरामपुर, जुलाई 18 -- Balrampur News: उतरौला, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव करुणाकांत मौर्य के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को अहिरौला गांव पहुंचकर चर्चित अहिरौला कांड के मृतक धनराज मौर्य के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मृतक की मां पार्वती देवी को समाजवादी पार्टी की ओर से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। प्रदेश सचिव ने परिवार को हरसंभव सहयोग और न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखने का भरोसा दिलाया। परिजनों से मुलाकात के दौरान करुणाकांत मौर्य ने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी शुरू से ही पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। न्याय मिलने तक उनकी लड़ाई लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने आरोप लगाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.