बलरामपुर, जुलाई 30 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। नगर क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही से लोगों में भय का माहौल है। बीते एक सप्ताह में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत व कई अन्य के घायल होने के बाद नगर पंचायत प्रशासन ने भी इस गंभीर समस्या पर चिंता जताई है। आदर्श नगर पंचायत अध्यक्ष कहकशां फिरोज ने उपजिलाधिकारी को पत्र भेजकर नगर क्षेत्र में सुबह छह से शाम छह बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है। अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज ने बताया कि तेज रफ्तार भारी वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे आम नागरिकों, स्कूली बच्चों और व्यापारियों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल प्रभावी कदम उठाते हुए दिन के समय भारी वाहनों की आवाजाह...