बलरामपुर, जुलाई 24 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और हादसों में घायलों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अधिकारियों ने दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान, यातायात नियमों के सख्त अनुपालन, जनजागरूकता अभियान और दुर्घटना पीड़ितों को 'गोल्डन ऑवर' में त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। बैठक में पिछले माह हुई सड़क दुर्घटनाओं का विस्तृत ऑडिट प्रस्तुत किया गया। दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण कर संबंधित विभा...