बलरामपुर, सितम्बर 13 -- Balrampur News: पचपेड़वा, संवाददाता। पचपेड़वा नगर पंचायत में राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने चार वर्षीय मासूम को रौंद दिया। हादसे में अमोल पुत्र नानबाबू निवासी वार्ड नंबर 13 नई बाजार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि अमोल शनिवार शाम घर के सामने खेल रहा था। खेलने के बाद वह सड़क पार कर अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान पचपेड़वा की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। मासूम का शव देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर कस्बा इंचार्ज प्रदीप कुमार सिंह पुलिस टीम के सा...