बलरामपुर, जुलाई 8 -- Balrampur News: गैसड़ी, संवाददाता। नेपाल सीमा से सटे थारू बहुल मोहकमपुर गांव में बुधवार को सड़क पर विशालकाय अजगर निकने से अफरा-तफरी मच गई। अचानक सड़क पर रेंगते अजगर को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोगों ने सुरक्षित दूरी बनाकर उसकी निगरानी की और तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर अजगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी व्यक्ति या पशु को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। वन क्षेत्राधिकारी भोला प्रसाद ने बताया कि मोहकमपुर गांव जंगल से सटा होने के कारण समय-समय पर वन्यजीव आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं। यह भी पढ़ें- Bahraich News: सड़क पर अजगर को रेंगते देख रुके वाह...