Balrampur News: सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, लोगों में आक्रोश
बलरामपुर, अक्टूबर 28 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर के नई बाजार में सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय नागरिकों ने निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की है। नई बाजार के मुख्य मार्ग के किनारे इंटरलॉकिंग ईंटें बिछाने का कार्य कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ईंटें बिछाने से पहले गिट्टी, बालू और डस्ट का मजबूत बेस तैयार करने के बजाय ठेकेदार केवल मिट्टी डालकर सीधे ईंटें बिछा रहा है। इससे सड़क की मजबूती और टिकाऊपन पर सवाल उठ रहे हैं। विरोध जता रहे संतोष कुमार, राधेश्याम, शमशाद, इलाही, विजय कुमार और पिंटू सहित अन्य लोगों का कहना है कि बिना मजबूत आधार के बनी सड़क पहली बारिश में ही धंस सकती है। इससे सरकारी धन की बर्बादी के साथ राहग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.