बलरामपुर, जुलाई 26 -- Balrampur News: तुलसीपुर। तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के लाल नगर मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा नेता महंत राम गुप्ता के सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. विशाल मिश्रा ने उनके आवास पहुंचकर कुशलक्षेम जाना। बताया जाता है कि महंत राम गुप्ता अस्पताल से उपचार के बाद घर लौट आए हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। इस दौरान डॉ. मिश्रा ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि मां पाटेश्वरी की कृपा से वह जल्द पूर्णतः स्वस्थ होकर पुनः सामाजिक एवं सांगठनिक गतिविधियों के साथ अपने दैनिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर उन्होंने परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...