Balrampur News: सजने लगे दुर्गा पूजा के पंडाल, दिखेगी भव्यता
बलरामपुर, अक्टूबर 7 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। नवरात्र की आहट के साथ ही शहर व आसपास के क्षेत्रों में दुर्गा पूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं। पूजा समितियां पंडालों को भव्य रूप देने में जुटी हुई हैं। कहीं पहाड़ का निर्माण कर वैष्णो देवी के दर्शन कराने की तैयारी है तो कहीं इलेक्ट्रॉनिक मूर्ति स्थापित कर श्रद्धालुओं को आकर्षित करने की योजना बनाई जा रही है। दूसरी ओर मूर्तिकार मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में दिन-रात जुटे हैं। मूर्तिकारों को अब आर्डर भी मिलने लगे हैं। कचेहरी गेट के पास सिविल लाइन में मूर्ति को अंतिम रूप दे रहे कलाकार मंटू पाल ने बताया कि नवरात्र से करीब चार-पाँच महीने पहले ही मूर्ति निर्माण के लिए वह बलरामपुर आ जाते हैं। यहां मिट्टी, बांस, रस्सी समेत अन्य सामग्री की व्यवस्था करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.