Balrampur News: संस्कृत विद्यालय की बाउंड्रीवॉल का हुआ भूमि पूजन
बलरामपुर, अगस्त 21 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। अलंकार प्रोजेक्ट के तहत महाराजा पाटेश्वरी प्रसाद सिंह आदर्श माध्यमिक संस्कृत विद्यालय झारखंडी में बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए शुक्रवार को भूमि पूजन किया गया। सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल और कर्नल एसके वार्ष्णेय ने विधि-विधान से पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। अतिथियों ने कहा कि विद्यालयों में बेहतर शैक्षिक माहौल के साथ सुरक्षा और मूलभूत सुविधाएं भी आवश्यक हैं। बाउंड्रीवॉल बनने से विद्यालय परिसर सुरक्षित और व्यवस्थित होगा। इससे छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिल सकेगा। उन्होंने विद्यालय के विकास में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। विद्यालय प्रबंधक अनिल कुमार सिंह व प्रधानाचार्य देव मित्र त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में अध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.