बलरामपुर, अक्टूबर 3 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। कुल 112 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें आठ का मौके पर निस्तारण कराया गया। सदर तहसील में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने शिकायतें सुनीं। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए, ताकि फरियादियों को एक ही समस्या के लिए बार-बार अधिकारियों के चक्कर न लगाने पड़ें। सदर तहसील में 66 शिकायतें आईं, जिनमें चार का मौके पर समाधान हुआ। डीएम ने भूमि विवाद से जुड़े मामलों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर दोनों पक्षों की मौजूदगी में अभिलेख व वास्तविक स्थिति की जांच कराने के निर्देश दिए। उ...