बलरामपुर, अगस्त 22 -- Balrampur News: सादुल्लाहनगर, संवाददाता। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के बैरिया सुरजनपुर गांव निवासी मुकेश शर्मा पुत्र राम नरायन शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। परिजनों ने बताया कि मुकेश सुबह करीब सात बजे बाइक से मंजन लेने के लिए घर से निकले थे। काफी देर उनके घर वापस न लौटने पर बाद उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने बताया कि खोजबीन के दौरान मुकेश की बाइक बिसुही नदी के अमवा घाट पर बने लकड़ी के पुल के पास लावारिस हालत में मिली। बाइक मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई। घटना की सूचना मिलने पर एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नदी समेत आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई पता नहीं चल सका। स्थानीय लोगों के मुताबिक मुकेश का मानसिक संतुल...