Balrampur News: संदिग्ध हालात में मिली बिहार की युवती, पुलिस जांच में जुटी
बलरामपुर, जुलाई 6 -- Balrampur News: ललिया, संवाददाता। थाना ललिया क्षेत्र के ग्राम इमलिया में बिहार की 20 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को सुरक्षित अभिरक्षा में लेकर महिला पुलिसकर्मियों की निगरानी में पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में युवती ने बताया कि उसकी पहचान मुंबई में एक युवक से हुई थी। आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ ले आया। यहां आने पर युवती को युवक के पहले से विवाहित होने की जानकारी मिली, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद युवक कथित रूप से उसे इमलिया गांव स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर छोड़ गया। ग्रामीणों को मामला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.