Balrampur News: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता
बलरामपुर, अगस्त 21 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के काफी तलाश करने के बाद भी किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उसके भाई ने पुलिस को तहरीर देकर किशोरी की तलाश कराने की गुहार लगाई। परिजनों ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे किशोरी बिना किसी को बताए घर से चली गई। काफी देर तक उसके वापस न लौटने पर परिवार के लोगों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। बताया गया कि किशोरी एक अज्ञात मोबाइल नंबर पर बातचीत करती थी। घर से निकलते समय वह अपना स्मार्टफोन भी साथ ले गई। सूचना मिलने पर कोतवाली देहात पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि तहरीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.