बलरामपुर, अगस्त 16 -- Balrampur News: उतरौला, संवाददाता। वाराणसी से निकली संत रविदास समरसता संकल्प अभियान व कलश वंदन रथ यात्रा शनिवार को उतरौला पहुंचा। विधायक रामप्रताप वर्मा के नेतृत्व में श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहा स्थित भाजपा कार्यालय पर पवित्र कलश का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान संत रविदास के समानता, सद्भाव और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। विधायक रामप्रताप वर्मा ने कहा कि संत रविदास ने समाज को भाईचारे और समानता की राह दिखाई। उनका संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक है। यात्रा अल्लागर, फगुइया, लालनगर, विरदा, बनियाभारी, मिलौली, बाघाजोत और मोहनजोत समेत कई गांवों से गुजरी। ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर रथ और पवित्र रज कलश का स्वागत किया। ...