Balrampur News: संतुलित खानपान एवं नियमित व्यायाम स्वस्थ छात्रों की पहचान
बलरामपुर, सितम्बर 8 -- Balrampur News: बलरामपुर। रामफल मेमोरियल इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को बीमारियों से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में संतुलित खानपान, नियमित व्यायाम, योग और खेलकूद के महत्व की जानकारी दी गई। विद्यालय प्रबंधक एवं पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता अंबिकेश्वर प्रसाद मिश्रा ने विद्यार्थियों को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि मधुमेह समेत कई गंभीर बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। मोटापा भी बीमारियों का कारण बन सकता है। इसलिए विद्यार्थियों को अभी से वजन व खानपान पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने तले-भुने और अधिक चिकनाईयुक्त खाद्य पदार्थों से बचने की सलाह दी। भोजन में सलाद, सब्जी, दाल और प्रोटीनयुक्त पदार्थ शामिल करने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- संतुलित आहार बेहतर जीवनशैली का प्रतीक: डॉ. जेपी पांडेय उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.