Balrampur News: संचारी रोगों की रोकथाम को विशेष अभियान शुरू
बलरामपुर, अक्टूबर 1 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। संचारी रोगों की रोकथाम और लोगों को स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए जिले में गुरुवार से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हो गया। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन गांव और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को संचारी रोगों के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करेगा। अभियान के दौरान स्वच्छता, जलभराव की रोकथाम और मच्छरों के प्रजनन स्थलों को खत्म करने पर विशेष जोर रहेगा। अभियान की शुरुआत के मौके पर डीएम ने अधिकारियों, कर्मचारियों और स्वास्थ्य कर्मियों को स्वच्छता बनाए रखने तथा संचारी रोगों से बचाव के लिए खुद जागरूक रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.