बलरामपुर, जुलाई 5 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई तुलसीपुर की बैठक दीप नारायण सिंह डिग्री कॉलेज परिसर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष मुन्नू तिवारी ने की। इस दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, कॉलेज इकाइयों के गठन व नगर इकाई के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। तहसील प्रमुख डॉ. पवन शर्मा ने कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों से राष्ट्रीयता, चरित्र निर्माण तथा समाज सेवा के मूल्यों को अपनाकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एबीवीपी छात्र हितों के साथ-साथ राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर कार्य करती है। नगर मंत्री रोहित सिंह ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी कॉलेजों में समयबद्ध ढंग से इकाइयों के गठन का लक्ष्य निर्धारित किया। साथ ही संगठन व...