Balrampur News: संक्रामक बीमारियों से बचाव और शिक्षा के प्रति किया जागरूक
बलरामपुर, जुलाई 13 -- Balrampur News: बलरामपुर संवाददाता। शिक्षा क्षेत्र श्रीदत्तगंज के कम्पोजिट विद्यालय कालूबनकट में इंचार्ज प्रधानाध्यापक दिलीप चौहान के नेतृत्व में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। छात्र-छात्राओं ने गांव में भ्रमण कर अभिभावकों को संचारी रोगों से बचाव, स्वच्छता अपनाने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित कराने का संदेश दिया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने आकर्षक नारों के माध्यम से शिक्षा और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अशोक कुमार गुप्ता, मृदुला पालीवाल, राम सागर, अख्तर सिद्दीकी, सुषमा यादव, रामनाथ, विवेक यादव और सुमन यादव सहित समस्त विद्यालय परिवार मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.