Balrampur News: श्रीराम-भरत मिलाप का दृश्य देख भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
बलरामपुर, अक्टूबर 22 -- Balrampur News: उतरौला। एकादशी तिथि पर आयोजित भरत मिलाप कार्यक्रम ने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया। जामा मस्जिद और ज्वाला महारानी मंदिर के बीच आयोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान भगवान श्रीराम और भरत के मिलन का दृश्य देखकर उपस्थित जनसमूह भाव-विभोर हो उठा। भरत मिलाप से पूर्व भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से पूरा नगर गूंज उठा। भरत मिलाप स्थल पर दुखहरण नाथ मंदिर रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित मंचन में श्रीराम और भरत के मिलन का भावपूर्ण दृश्य प्रस्तुत किया गया। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: भरत मिलाप पर आकर्षक झाकियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.