बलरामपुर, अक्टूबर 30 -- Balrampur News: बलरामपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के श्रीदत्तगंज विकासखंड के लोगों के लिए अच्छी खबर है। श्रीदत्तगंज-गुमड़ी मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का रास्ता साफ हो गया है। लोक निर्माण विभाग की तरफ से इस महत्वपूर्ण मार्ग के निर्माण कार्य के लिए प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। मार्ग के 13 किलोमीटर लंबे हिस्से को बेहतर बनाने के लिए कुल 32 करोड़ 63 लाख 52 हजार रुपये की अनुमानित लागत निर्धारित कर दी गई है। वहीं, वित्तीय वर्ष 2026-27 में कार्य के लिए तीन करोड़ 26 लाख 35 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस सड़क के बेहतर होने से क्षेत्र के करीब दो लाख लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलने के साथ ही विकास कार्यों को भी गति मिलने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- Palamu News: पलामू में 1.02 करोड़ की लागत से ब...