Balrampur News: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, घरेलू सामान जलकर राख
बलरामपुर, अगस्त 17 -- Balrampur News: हर्रैया सतघरवा, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के भुजेहरा चौराहे पर सोमवार शाम शॉर्ट सर्किट से एक पक्के मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने घर में रखा कपड़ा व अन्य घरेलू सामान अपनी चपेट में ले लिया। घटना में मकान स्वामी को हजारों रुपये के नुकसान का अनुमान है। हालांकि पड़ोसियों की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। शाहजहां पत्नी शब्बीर ने बताया कि वह सोमवार शाम करीब चार बजे अपने मकान में मौजूद थीं। इसी दौरान अचानक विद्युत तार में शॉर्ट सर्किट हो गया और आग भड़क उठी। आग की लपटों से बिजली मीटर और केबल भी जलने लगे। आग लगने की जानकारी होते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने साहस दिखाते हुए आग बुझाना शुरू किया। साथ ही लाइन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.