Balrampur News: शॉर्टसर्किट से रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
बलरामपुर, जुलाई 31 -- Balrampur News: तुलसीपुर, बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर के नई बाजार में राम जानकी मंदिर परिसर स्थित पुनीत रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजे विद्युत आपूर्ति शुरू होते ही शॉर्टसर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आने से करीब 2 से 2.5 लाख रुपये मूल्य के रेडीमेड वस्त्र जलकर राख हो गए। दुकान संचालक के पुत्र राज ने बताया कि वह गुरुवार रात रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह आग लगने की सूचना मिलते ही वह तत्काल दुकान पहुंचे। तब तक स्थानीय मोहल्लेवासी विद्युत आपूर्ति बंद कराकर पानी की मदद से आग बुझाने में जुटे हुए थे। दुकान खोलने पर देखा गया कि विद्युत मीटर पूरी तरह जल चुका था तथा बिजली की केबल भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। मीटर के पास रखे रेडीमेड कपड़ों के बंडल और ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.