बलरामपुर, जुलाई 30 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। सावन मास के प्रथम दिन गुरुवार को जिले के शिवालयों में आस्था का अभूतपूर्व सैलाब उमड़ पड़ा। ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालु गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, भांग और पुष्प लेकर भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। महिलाओं व युवाओं की सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली। जिले के प्रसिद्ध देवीपाटन शक्तिपीठ परिसर स्थित शिव मंदिर, नगर के झारखंडी महादेव मंदिर, देहात क्षेत्र के शिवालय, झारखंडेश्वर महादेव मंदिर, उतरौला के प्राचीन दुखहरन नाथ मंदिर, तुलसीपुर के पातालेश्वर महादेव मंदिर व श्रीदत्तगंज के प्राचीन शिव मंदिर में सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। छोटी काशी के नाम से मशहूर जिले के शिवालयों को पव...