बलरामपुर, सितम्बर 8 -- Balrampur News: बलरामपुर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने पर राघवेंद्र प्रताप सिंह 'शिवाजी' को सम्मानित किया गया। नगर महासचिव करीम खान ने अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सम्मान प्रदान किया। सम्मान मिलने पर उपस्थित बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी। समाजसेवी करीम खान ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। शिक्षण के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य करने वाले लोगों का सम्मान अन्य लोगों को भी बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि शिवाजी के प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। सम्मान समारोह में शिवाजी ने सभी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: शिक्षा क्षेत्र...