Balrampur News: शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में सांस्कृतिक गतिविधि भी जरूरी
बलरामपुर, अगस्त 27 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। एसडीएस जूनियर हाईस्कूल में गुरुवार को रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में राखी मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर आकर्षक राखियां तैयार कीं। बच्चों ने रंग-बिरंगे धागों, मोतियों और सजावटी सामग्री का प्रयोग करते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जया पांडे, जानवी पांडे, संध्या, निहारिका आदि छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता के अनुसार सुंदर एवं आकर्षक राखियां बनाईं। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों को राखी बनाने में सहायक अध्यापिकाओं सलोनी, मानसी कसौधन, बबली, सुषमा व पिंकी ने मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: पी जे सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.