Balrampur News: शिक्षा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां भी जरूरी: विजय
बलरामपुर, नवम्बर 6 -- Balrampur News: बलरामपुर संवाददाता। फुलवरिया बाईपास स्थित स्वामी दयानंद सरस्वती जूनियर हाईस्कूल में धनतेरस एवं दीपावली के उपलक्ष्य में रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने आकर्षक रंगोलियां बनाने के साथ एक-दूसरे के हाथों पर सुंदर मेहंदी डिजाइन उकेरे। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रबंधक विजय कुमार पाण्डेय, प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा एवं प्रबंध निदेशक विष्णु प्रताप वर्मा की देखरेख में हुआ। प्रतियोगिता में जय पाण्डेय, संध्या मौर्य, निहारिका पाल, सृष्टि, परी, अंजू, क्षमा, मोहिनी, अंशिका, दिव्या, आर्य, प्रज्ञा और आर्यन शुक्ला सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- Auraiya ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.